व्यावसायिक एवं उद्यमियों के समक्ष आ रही समस्याओं पर हुई चर्चा

व्यावसायिक एवं उद्यमियों के समक्ष आ रही समस्याओं पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक विशेष बैठक एनसीआर अध्यक्ष एवं चेयरमैन सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में संजय जैन कार्यकारी अध्यक्ष के सेक्टर 10 स्थित कार्यालय में आयोजित की गई।

इस बैठक नोएडा के व्यावसायिक एवं उद्यमी के समक्ष आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, व्यापार मंडल द्वारा आयोजित किए जाने वाले आगामी प्रोग्राम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई जिसके अंतर्गत आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में ऐतिहासिक श्री राम मंदिर स्थापना दिवस के अंतर्गत आध्यात्मिक संगीत के साथ  दीप प्रज्वलन का प्रोग्राम तय किया गया।

इस शुभ अवसर पर सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में राधा कृष्ण गर्ग संरक्षक, डॉक्टर एसपी जैन संरक्षक, नरेश बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, समेत समस्त पदाधिकारी,  सदस्यों एवं विभिन्न मार्केट के सभी व्यावसायिक साथी उपस्थिति रहे एवं अपनी सदस्यता प्रमाण पत्र को प्राप्त किया।