दिवाली मिलन व चित्रकारी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

दिवाली मिलन व चित्रकारी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गौतम बुध नगर में वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य करने वाली संस्था दद्दा फाउंडेशन एनजीओ ने 20.10.2022 को नोएडा सेक्टर 66 के अपने शिक्षण केंद्र पर छात्रों के लिए दिवाली कार्यक्रम का बडी धूमधाम से आयोजन किया।

दीपावाली के अवसर पर शिक्षण केंद्र पर स्थित झुग्गियों को सजाने के बाद रंगोली व दीप सज्जा प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कुल 70 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा द्वारा विजेताओं समतुलिया, मनीष व पूनम को  प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि मुन्ना कुमार शर्मा द्वारा बच्चों को दीपावली के महत्व व आपसी भाईचारे को बढ़ाने के विषय में व्याख्यान दिया गया। बच्चों ने आपस में मिठाई खिलाकर एक दूसरे के गले मिलकर दिवाली की शुभकामनाएं दी।

दददा फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि मुन्ना कुमार शर्मा को पटका व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। एनजीओ के निर्देशक पंकज शर्मा जी द्वारा अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से निरंतर मिल रहे सहयोग के लिए श्री मुन्ना कुमार शर्मा जी का आभार व्यक्त किया।

संस्था दददा फाउंडेशन की ओर से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।