दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, दुल्लहपुर पुलिस को मिली कामयाबी
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन में अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे,अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दुल्लहपुर पुलिस के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 185/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजनाथ उर्फ राजू पुत्र चौथी राम निवासी बल्लीपुर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर व मु0अ0सं0 198/22 धारा 363,366 IPC मे वांछित अभियुक्त रितनेश सिंह उर्फ रोहित सिंह पुत्र जंगबहादुर सिंह निवासी धनेशपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर को क्रमशः थानाध्यक्ष दुल्लहपुर मय हमराह व उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार दूबे मय हमराह कर्म0गण द्वारा आज दिनांक 23.10.2022 गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


