महर्षि नगर में दुर्गा पूजा और विजयदशमी महोत्सव का हुआ आयोजन

महर्षि नगर में दुर्गा पूजा और विजयदशमी महोत्सव का हुआ आयोजन

नोएडा। 'महर्षि नगर, महर्षि व विज्ञान विद्यापीठ द्वारा महर्षि नयगर में शारदीय नवरात विजयादशमी महोत्सव एवं रामलीला मंचन किया जा रहा है।

मीडिया प्रभारी ए के लाल ने बताया कि 26- सितम्बर प्रात: माँ दुर्गा के नवदिवसीय का शुभारम्भ किया जा रहा है, नवरात्रि पूजन के साथ ही सायंकाल में रामलीला के मंचन का शुभारंभ हो रहा है, भारी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच पहले दिन राम, भरत, लक्ष्मण के जन्म प्रसंग के मनमोहक मंचन का दर्शकों ने आनंद लिया लिए।

महर्षि व विज्ञान विद्यापीठ प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 सितंबर से 6-अक्टूबर तक प्रतिदिन माता दुर्गा पूजन पाठ एवं साय 7 बजे से भजन, वेद पर प्रवचन और आरती होगी, 5- अक्टूबर की विजय दशमी महोत्सव तथा रावण दहन किया जायेगा। अगले दिन 6-अटूबर को भरत मिलाप और राज तिलक का मंचन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि भगवान राम भारतीय धर्म संस्कृति की धुरी है। 
पुरुषोत्तम राम का चरित्र भारतीय जन मानस की सुमार्ग पर चलने और पारिवारिक, सामाजिक सतर पर मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।