एंगेज’23 बाय क्यूबस्टर : भारत के सबसे प्रभावशाली रिटेल और टेक्‍नोलॉजी समिट का सफल समापन 

भारत के सबसे प्रभावशाली रिटेल और टेक समिट ने हरेक को अपनी ओर आकर्षित किया, देश के कुछ मशहूर कारोबारियों ने अपनी मौजूदगी से इवेंट की शोभा बढ़ाई 

इस पूरे दिन के कार्यक्रम में इंडस्ट्रीज के विशिष्ट मेहमान और उद्योग के विभिन्‍न लीडर्स शामिल हुए, जिसमें मामाअर्थ की दूरदर्शी संस्थापक गज़ल अलघ और ओएनडीसी में नेटवर्क एक्सपैंशन के प्रतिष्ठित वाइस प्रेसिडेंट बद्रीनाथ मिश्रा भी शामिल हुए

नई दिल्ली : भारत के सबसे प्रभावशाली रिटेल और टेक्‍नोलॉजी समिट, एंगेज'23 बाय क्यूबस्टर का 24 जून 2023 को समापन हो गया। इस समिट ने देश में उद्यमिता के भविष्य को सिरे से परिभाषित करने के साथ नए मानक स्थापित किए हैं। नई दिल्ली के एरोसिटी में स्थित जे. डब्ल्यू मैरियट होटल की मेजबानी में आयोजित इस सम्मेलन में 100 से ज्यादा ब्रैंड्स की सामूहिक ताकत का प्रदर्शन किया गया। यह सम्मेलन क्यूबस्टर द्वारा हर साल आयोजित किया जाता है। इसका लक्ष्य देश की रिटेल और टेक्‍नोलॉजी इंडस्ट्री के लिए समय के साथ बदलने वाले मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है। इस सम्मेलन में 1000 से ज्यादा उत्साही और असाधारण प्रतिभा के धनी लोगों ने अपनी प्रभावशाली मौजूदगी दर्ज कराई। इनमें कारोबारी, निवेशक और अलग-अलग क्षेत्रों के प्रोफेशनल शामिल थे।  

भारतीय अभिनेता जिमी शेरगिल ने इस इवेंट की शोभा बढ़ाई और प्रतिष्ठित एंगेज’23  एक्सिलेंस अवॉडर्स पेश किए। इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा पुरस्कार दिए गए। इस सम्मेलन में उल्लेखनीय उपलब्धियों और नए आविष्कारों और ऐसे समाधान की पहचान की गई, जिसमें रिटेल और टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्रों को बढ़ावा दने की पर्याप्त क्षमता है।   

क्यूबस्टर के सीईओ वरुण टांगरी ने अपनी प्रसन्नता जताते हुए कहा, “एंगेज’23 का आयोजन सभी की उम्मीदों से कहीं आगे बढ़कर काफी शानदार ढंग से किया गया है। इसे जबर्दस्त सफलता मिली है। हमें बहुत खुशी है कि इस प्लेटफॉर्म पर एक से एक बढ़कर ब्रैंड, प्रभावशाली वक्ताओं और मेहमानों का विशाल समूह एकत्रित हुए। सम्मेलन को मिला शानदार रेस्पॉन्स भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम पर समिट के महत्व और प्रभाव का सबूत है।” 

इस सम्मेलन में युवा उद्यमियों को अपने दूरदर्शी वेंचर्स को दुनिया के सामने पेश करने का मंच मिला। यहां वह दिग्गजों से भी जुड़े और निवेश के संभावित अवसरों की खोज की। एंगेज’23 ने उन्हें बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नेटवर्किंग के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराए, साझेदारियों को मजबूत किया और कारोबारियों को सशक्त बनाया।

मामाअर्थ की को-फाउंडर गज़ल अलघ ने उत्साह जताते हुए कहा, “एंगेज'23 ने अपने क्रिएटिव वेंचर्स को दुनिया के सामने पेश करने का असाधारण मंच उपलब्ध कराया। सम्मेलन के आयोजन से आविष्कारों और साझेदारी के क्षेत्र को विकसित होने के लिए एक मजबूत जमीन मिली। मुझे पक्‍का विश्वास है कि इस इवेंट ने भारत में उद्यमिता के भविष्य के लिए मंच तैयार कर दिया है।” 

ओएनडीसी में नेटवर्क एक्सपैंशन के वाइस प्रेसिडेंट बद्रीनाथ मिश्रा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा, “एंगेज’23  ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में जबर्दस्त क्षमता और प्रतिभा का दुनिया के सामने प्रदर्शन किया। सम्मेलन में तरह-तरह की विचार प्रक्रियाओं, आइडियाज, विशेषज्ञता और अवसरों का अनोखा तालमेल तथा मिश्रण देखने को मिला। कारोबारी जगत में बदलाव लाने वाले इस इवेंट का हिस्सा बनना वाकई काफी गर्व का विषय है।”

एंगेज’23  की सफलता का श्रेय दिलचस्प सेशन, प्रभावशाली वक्ताओं और भागीदारों की उत्साहजनक भागीदारी को दिया जा सकता है। इस सम्मेलन ने एक ऐसा माहौल बना दिया, जिसमें नए-नए आइडियाज उभरकर सामने आए, कारोबारियों की आपस में साझेदारी हुई तथा रिटेल और टेक्‍नोलॉजी सेक्टर के भविष्य की फिर से परिकल्पना की गई।

एंगेज'23 के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए, जिसमें इस इवेंट में शामिल होने वाले ब्रैंड्स, वक्ताओं और पुरस्कार विजेताओं की विस्तृत सूची शामिल है, कृपया आधिकारिक वेबसाइट www.qbengage.co पर जाएं।