अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रवेश-उत्सव के अन्तर्गत लगाई प्रदर्शनी

अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रवेश-उत्सव के अन्तर्गत लगाई प्रदर्शनी

हरदोई। प्राथमिक विद्यालय मुरलीगंज टड़ियावां हरदोई में नवीन बच्चों के नामांकन हेतु अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रवेश-उत्सव के अन्तर्गत एक प्रदर्शनी लगाई गई, प्रदर्शनी के अन्तर्गत खेलकूद, पठन-पाठन सामग्री, स्व-निर्मित वस्तुएँ, चहक-किट, गणित-किट, चलित  पुस्तकालय, आईसीटी उपकरण के साथ ही प्रशासन द्वारा प्राप्त सामग्री को मेला लगाकर प्रदर्शित किया गया अभिभावकों ने भी उत्सुकता दिखाते हुए बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

इस क्रम में ARP बीना वर्मा के साथ ही समस्त स्टाफ ने कक्षा-1 में नये नामांकन वाले बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करते हुये  प्रोत्साहित किया उसके उपरान्त डायट-मेन्टर उमेश चन्द्रा व अखिलेश सिंह पत्रकार /प्रबन्धक डाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल का आगमन हुआ जिन्होंने नामांकन  हेतु अभिभावकों को प्रोत्साहित करने के साथ ही बच्चों की अक्छी उपस्थित को लेकर समस्त स्टाफ की सराहना करने के साथ ही बच्चों को पेन्सिल,टॉफी वितरण करते हुए बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए उचित मार्गदर्शन किया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक  अखिलेश गुप्ता श्री विपिन त्रिपाठी संजय मिश्रा, रंजना सिंह स0अ0 संजय श्रीवास्तव शिक्षामित्र प्रबन्ध समिति अध्यक्ष रामप्रसाद, प्रमोद, विमला देवी, आकाश यादव,  रसोइयाँ माता के साथ ही विद्यालय के बच्चे व उनके अभिभावक व् माता समूह की महिलाये उपस्थित रही । कार्यक्रम का सञ्चालन नोडल शिक्षक रेडिनेस विपिन त्रिपाठी द्वारा किया गया।