अखिल भारतीय कृषक उत्पादक संगठन की दो दिवसीय कार्यशाला शारदा बिहार भोपाल में प्रारंभ

अखिल भारतीय कृषक उत्पादक संगठन की दो दिवसीय कार्यशाला शारदा बिहार भोपाल में प्रारंभ

आत्मनिर्भर, स्वाबलंबी एफपीओ बने यही हमारा प्रयास- दिनेश कुलकर्णी अखिल भारतीय संगठन मंत्री 
किसान स्वाबलंबी, ग्राम संपन्न बने तभी बनेगा समर्थ भारत।  

भोपाल। भारतीय किसान संघ के द्वारा आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय कृषक उत्पादक संगठन कार्यषाला का उद्घाटन गुरूवार को सरस्वती विद्या मंदिर, शारदा विहार में किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के अतिथियों के द्वारा गौमाता का पूजन व दीप प्रज्वलन कर कार्यषाला का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुये भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री दिनेष कुलकर्णी ने कहा कि किसान को स्वाबलंबी, ग्राम संपन्न व समर्थ भारत बनाने के लिये कृषक उत्पादक संगठन को आत्मनिर्भर व स्वाबलंबी  बनाना होगा। तभी 86 प्रतिषत लघु व सीमांत किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिल सकेगा।

दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि एफपीओ गांव स्तर पर विकास कार्य करने की इकाई के रूप आज सामने है। किसानों की समस्याओं का समाधान करने का सषक्त माध्यम बन रहा है। श्री कुलकर्णी ने आगे कहा कि एफपीओ के कुषल संचालन व व्यवसायिकता गतिविधियों को बढ़ाने के लिये प्रषिक्षण जरूरी है। कार्यषाला के माध्यम से भारतीय किसान संघ इस दिषा में निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर मंच पर भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामभरोस बसोतिया, अखिल भारतीय महामंत्री श्री मोहिनी मोहन मिश्र, रोजगार आयाम प्रमुख कुमारस्वामी, प्रदेष अध्यक्ष श्री कमल सिंह आंजना की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मंच का संचालन रिषी कुमार द्वारा किया गया।

देश भर के 18 प्रदेशो के कृषक उत्पादक समूह हुये शामिल।
भारतीय किसान संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री महेष चैधरी ने जानकारी देते हुये बताया कि अखिल भारतीय कृषक उत्पादक संगठन की कार्यषाला में 18 प्रदेषों के लगभग 150 एफपीओ के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये हैं। जो दो दिन तक रहकर विषय विषेषज्ञों से मार्गदर्षन प्राप्त कर अपनी कार्य कुषलता में वृद्वि करेंगे।

कार्यशाला में सीए व सीएस ने भी दिया मार्गदर्षन
कार्यषाला के तृतीय सत्र में कृषक उत्पादक संगठनों के एकाउंट से संबंधित समस्याओं का समाधान व मार्गदर्षन ख्यातिलब्ध सीए व सीएस के माध्यम से किया गया। जिन्होंने एफपीओ के निदेषकों व सीईओ के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

भारतीय किसान संघ के द्वारा आयोजित कार्यषाला में नाबार्ड नव किसान के अधिकारी श्री सौरभ शर्मा ने भी एफपीओ के प्रतिनिधियों का मार्गदर्षन किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय, प्रदेष स्तर के पदाधिकारियों, देष भर से आये एफपीओ व सीबीबीओ के प्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रहे।