12 मई को बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर का भव्य होगा स्थापना दिवस

12 मई को बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर का भव्य होगा स्थापना दिवस

नोएडा। बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर का स्थापना दिवस समारोह 12 मई को भव्यता पूर्वक मनाया जाएगा। समारोह की शुरुआत प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 2.30 तक स्थान सेमिनार हाल वाणिज्य कर भवन सेक्टर-148 नोएडा में संपन्न होगा।

इस मौके पर जीएसटी पर सेमिनार के साथ ही स्मारिका का विमोचन, वरिष्ठ सदस्यों / सभी सदस्यों का सम्मान,  अधिवक्ता कक्ष वाणिज्य कर भवन सेक्टर 148 नोएडा का उदघाटन किया जाएगा।

इसके मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ़ उत्तरप्रदेश के चेयरमैन पी.आर मौर्य होंगे। गेस्ट आफ ऑनर के रूप में सुश्री अदिति सिंह, ( आईएएस एडिशनल कमिशर, जीएसटी)  शामिल होंगी। विशेष अतिथि के रूप में एडवोकेट पीयूष गुप्ता, (पूर्व सचिव, दिल्ली बार काउंसिल) व एडवोकेट विक्रम जीत सिंह भदौरिया (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संघ) को आमंत्रित किया गया है। सेमिनार वक्ता के रूप में एडवोकेट राकेश अग्रवाल, दिल्ली हाई कोर्ट, हिमांशु वर्मा, डिप्टी कमिश्नर, एसजीएसटी भाग लेंगे व श्याम सुंदर पाठक, असिस्टेंट कमिश्नर, जीएसटी को कविता पाठ के लिए आमंत्रित किया गया है।
 दीवानी और फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुध नगर के अध्यक्ष ऐडवोकेट कालू राम चौधरी व सचिव ऐडवोकेट नीरज तंवर ने भी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए स्वीकृति दे दी है।

कार्यक्रम का आगाज़ दीप प्रज्वलन से किया जायेगा। तत्पश्चात् सेमिनार के वक्ता  राकेश अग्रवाल व हिमांशु वर्मा के  द्वारा जीएसटी के विषय में बहुत ही रोचक ढंग से बताया जाएगा। श्याम सुंदर पाठक द्वारा कविता पाठ के उपरांत बार के वरिष्ठ सदस्य जिनकी सेवा 25 वर्ष से अधिक हो गई है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा किया जायेगा। सभी अधिवक्ताओं का सम्मान भी मंच द्वारा किया जायेगा। अंत में अधिवक्ता कक्ष का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा सभी अतिथियों व अधिवक्ताओं की उपस्थिति में किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम में बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर  के अध्यक्ष  आर के सज्जन, महाचिव  नितिन यादव, उपाध्यक्ष  आलोक यादव, संस्थापक सचिव डी के शुक्ल,  संस्थापक अध्यक्ष आर पी यादव, बार के कार्यकारिणी सदस्य व अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है।