धूमधाम से मनाया गया अपना स्कूल का स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया अपना स्कूल का स्थापना दिवस

नोएडा। गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने वाले अपना स्कूल का 13 वां स्थापना दिवस सेक्टर- 19, नोएडा पर धूमधाम से मनाया गया।

 इस अवसर पर विशिष्ट सेवा व सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए अपना स्कूल व की रसोई ट्रस्ट के पदाधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रितु सिन्हा, सुरेश अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, अमित, सरिता चंद, मीना बाली, गुड़िया देवी, पूनम देवी, रेखा चोहान, भारती नेगी, श्वेता, अमर सिंह परिहार, ब्रह्मपाल सिंह, आशा गुप्ता आदि लौगो को अपना स्कूल व मारवा स्टूडियो के वरिष्ठ अधिकारी संदीप मारवाह की ओर से पुरुस्कार का देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा, सुरेश अग्रवाल, प्रीति गुप्ता ने किया। संचालन अपना स्कूल की प्रिंसिपल व दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा ने किया।