नोएडा पंजाबी समाज एवं आरडब्ल्यूए-55 के संयुक्त तत्वावधान में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

नोएडा पंजाबी समाज एवं आरडब्ल्यूए-55 के संयुक्त तत्वावधान में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

नोएडा। नोएडा पंजाबी समाज, आरडब्ल्यूए सेक्टर-55 एवं मैक्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 19 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सेक्टर-55 में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

शिविर में मैक्स हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम द्वारा उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। स्थानीय नागरिकों एवं समाज के सदस्यों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

इस अवसर पर नोएडा पंजाबी समाज के अध्यक्ष राजीव अजमानी, महासचिव रणधीर सिंह, संरक्षक हरजीत सिंह साहनी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री सूरज वर्मा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वी.के. सेठ, टी.एस. अरोड़ा, नीटू सब्बरवाल, रजनीश चोपड़ा, उमेश भामरी सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-55 के अध्यक्ष सतनारायण गोयल, महासचिव नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा तथा आरडब्ल्यूए के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई और स्वास्थ्य शिविर का लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर नोएडा पंजाबी समाज के अध्यक्ष राजीव अजमानी ने कहा कि समाज का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक उपयोगी सेवाएँ पहुँचाना भी है। उन्होंने इस सफल आयोजन में सहयोग के लिए मैक्स हॉस्पिटल, आरडब्ल्यूए सेक्टर-55, सभी चिकित्सकों, पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

महासचिव रणधीर सिंह ने कहा कि भविष्य में भी नोएडा पंजाबी समाज इसी प्रकार के जनहित एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।