समय पर उपचार मिलना ही जीवन बचाने की सबसे बड़ी कुंजी : डॉ. रश्मि गुप्ता

समय पर उपचार मिलना ही जीवन बचाने की सबसे बड़ी कुंजी : डॉ. रश्मि गुप्ता

फेलिक्स के सहयोग से जेपी अमन सोसाइटी में मेडिकल रूम का शुभारंभ

नोएडा। फेलिक्स हॉस्पिटल ने शहर के रिहायशी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जेपी अमन सोसाइटी, नोएडा  में मेडिकल रूम का विधिवत शुभारंभ किया गया। फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से शुरू की गई इस सुविधा का उद्देश्य सोसाइटी के निवासियों को उनके घर के पास ही त्वरित, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जिससे किसी भी आपात स्थिति में समय की कमी के कारण मरीजों को नुकसान न उठाना पड़े।

मेडिकल रूम के उद्घाटन अवसर पर फेलिक्स हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर  डॉ. रश्मि  गुप्ता ने कहा कि आज के तेज रफ्तार शहरी जीवन में स्वास्थ्य सेवाओं तक समय पर पहुंच बनाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। अक्सर देखा जाता है कि लोग छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में गंभीर रूप ले लेती हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्राथमिक उपचार मिल जाए, तो कई गंभीर स्थितियों से बचा जा सकता है।

इस मेडिकल रूम की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके आवासीय परिसर में ही प्राथमिक और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसे हम हर समय सतर्क रहते हैं” की अवधारणा के साथ विकसित किया गया है। जिससे यह मेडिकल रूम 24 घंटे निवासियों की सेवा के लिए तैयार रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कई बार मरीज के जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर केवल कुछ मिनटों का होता है, ऐसे में त्वरित चिकित्सा सहायता बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। इस तरह की पहलें भविष्य में अन्य सोसाइटियों में भी लागू की जाएंगी। जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। शहरी क्षेत्रों में बढ़ती आबादी और व्यस्त जीवनशैली को देखते हुए यह जरूरी हो गया है कि स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के और करीब लाई जाएं।

कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के निवासी मौजूद रहे। सभी ने मेडिकल रूम का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस पहल को लेकर स्थानीय निवासियों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि अब उन्हें छोटी-छोटी बीमारियों या अचानक होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए यह सुविधा काफी लाभकारी साबित होगी। कई बार रात के समय या आपात स्थिति में अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में सोसाइटी के भीतर ही मेडिकल रूम का होना एक बड़ी राहत है।

मेडिकल रूम में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं- 
जेपी अमन सोसाइटी के इस मेडिकल रूम में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां डॉक्टर कंसल्टेशन की सुविधा के साथ-साथ इंजेक्शन, जरूरी दवाइयों की उपलब्धता और फर्स्ट एड जैसी सेवाएं भी दी जाएंगी। इसके अलावा होम सैंपल कलेक्शन की सुविधा भी मौजूद है, जिससे मरीजों को जांच के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मेडिकल रूम में डे-केयर सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जहां मरीजों को कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जा सकता है। साथ ही विभिन्न प्रकार के लैब टेस्ट की व्यवस्था की गई है। इम्यूनाइजेशन और बच्चों के टीकाकरण की सुविधा भी यहां सुनिश्चित की गई है। जिससे परिवारों को अपने बच्चों के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल में मदद मिलेगी।

इमरजेंसी सेवाओं पर विशेष जोर- 
डॉ डीके गुप्ता न बताया कि उनका उद्देश्य केवल इलाज प्रदान करना नहीं है, बल्कि एक ऐसा समग्र हेल्थकेयर इकोसिस्टम तैयार करना है, जहां मरीजों को सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकें। इस पहल से लोगों को बार-बार अस्पताल जाने की जरूरत कम होगी और उन्हें अपने ही परिसर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकल रूम के साथ-साथ इमरजेंसी सेवाओं को भी मजबूत किया गया है। इसके लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर 72898 88111 जारी किया गया है, जिस पर कॉल करके किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है। जिससे जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा सके। इस सुविधा से मरीजों को समय पर इलाज मिलने की संभावना और अधिक बढ़ जाएगी इस तरह की पहलें शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ती है, बल्कि आपातकालीन स्थितियों में प्रतिक्रिया समय भी कम होता है, जो कई बार मरीज की जान बचाने में निर्णायक साबित होता है।