आज गुरु के चरणों में शीश नवाएंगे शिष्य
गाजीपुर : गुरु पूर्णिमा पर्व बुधवार को मठ के अलावा मंदिरों में मनाया जाएगा। शिष्य अपने गुरु के चरणों के शीश नवाएंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर चतुर्मास महायज्ञ शुरू हो जाएगा।
अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गायत्री शक्तिपीठ पर गुरु पूर्णिमा पर्व यज्ञ आहुतियों के साथ मनाया जाएगा। मानव व समाज कल्याण के लिए सुबह आठ बजे गुरु वंदन व पर्व पूजन के साथ शुरू होगा। मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। जखनियां : सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर गुरु पूर्णिमा के मौके पर महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति महाराज अपने गुरु की पूजा करेंगे। यहां पर कई जिले के शिष्य आएंगे। गणेश पूजन, देव आह्वान, शिव रुद्राभिषेक पूजन, नक्षत्र पूजन, नवग्रह पूजन के साथ ही चातुर्मास महायज्ञ का शुभारंभ हो जाएगा। बहरियाबाद : सिद्धपीठ पलिवार मठ पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। महंत स्वामी परमानंद महाराज ने बताया कि गुरु पूजन, सत्संग व भंडारा होगा।