साहित्यकार डॉ पी.एन. सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।

साहित्यकार डॉ पी.एन. सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।

गाजीपुर, पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध साहित्यकार , पी जी कॉलेज के अँग्रेज़ी विभाग के पूर्व शिक्षक व हिन्दी जगत में सुप्रसिद्ध समालोचक के रूप में पहचाने जाने वाले डॉ पी. एन. सिंह जी के देहावसान के पश्चात आज सकलेनाबाद स्थित 'द स्पीड कोचिंग' पर जीवनोदय शिक्षा समिति के तत्वाधान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में प्रमुख तौर पर गाज़ीपुर के ख्यातिलब्ध बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे। जिसमें माधव कृष्ण, डॉ संतोष सिंह, डॉ बद्रीनाथ सिंह, डॉ जितेन्द्रनाथ राय, डॉ श्रीकांत पांडेय, शम्मी सिंह, छत्रसाल सिंह, काजी फरीद आलम, विनय तिवारी आदि प्रबुद्धजन मौजूद थे। मंच संचालन श्री राकेश ने किया और संस्था के अध्यक्ष डॉ रामनारायण तिवारी ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।