एमएलसी चंचल से मिले अरूण सिंह, बना चर्चा का विषय
गाजीपुर पूर्वांचल की सियासत में कब क्या हो जाए कुछ पता ही नहीं चलता, मामला है जिला सहकारी बैंक की पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह का जो एक मुकदमे में लगभग 6 साल का जेल यात्रा करके लौटे हैं लेकिन देखा जाए तो जब से जेल की यात्रा करके लौटे हैं अरुण सिंह तब से चर्चा का विषय बने हुए हैं कभी क्षेत्र में लोगों के सुख-दुख में ,तो कभी अपने लोगों के बीच मौजूदगी दर्ज करा कर, तो कभी तिरंगा यात्रा में अपना कार्यकर्ता प्रेम दिखाकर इतना ही नहीं अरुण सिंह जब से जेल से आए हैं तब से हर चौक चौक चौराहे पर इस बात की चर्चा जोरों पर रहती है कि अरुण सिंह आज नहीं तो कल बीजेपी का दामन थामेंगे आखिर ऐसा चर्चा हो भी क्यों नहीं भगवा में रंगे अरुण सिंह लखनऊ से भी नजदीकियां दिखाते हुए दिखाई देते हैं अभी हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबियों में शुमार गाजीपुर जनपद के एमएलसी विशाल सिंह चंचल से अरुण सिंह की एक मुलाकात की खबर सामने आई है इस मुलाकात ने पूरे गाजीपुर में हलचल मचा कर रख दिया है क्योंकि विशाल सिंह चंचल लगातार दूसरी बार एमएलसी पद पर काबिज है वहीं मुख्यमंत्री के चहेते भी हैं और ऐसे में अरुण सिंह से मुलाकात करना हर किसी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।
खबर है कि 9 तारीख को जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनसभा होने वाला है इस जनसभा की तैयारियों को देखने के लिए एमएलसी विशाल सिंह चंचल सहित जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गए हुए थे तभी कुछ देर बाद एमएलसी लोक निर्माण विभाग में पहुंचे उसके कुछ ही देर बाद अरुण सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ धमक पड़े सिर्फ मिलना ही नहीं हुआ बल्कि चाय की चुस्कियां भी इन दोनों नेताओं ने एक साथ बैठ कर लिया चर्चाएं चाहे जो भी रही हो लेकिन अरुण सिंह का बीजेपी के लिए एक बार फिर से जो प्यार दिखाई दे रहा है उससे कही ज्यादा यह माना जा रहा है बहुत जल्द और अरूण सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ भगवा रंग में रंगने वाले हैं।



