ग्राम प्रधान ने गरीबो मे किया कंबल वितरण
गाजीपुर बिरनो- ठंड को देखते हुए गरीबों तथा असहाय लोगों की मदद के लिए प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था से नहीं की जा सकी है। लेकिन कई लोग गरीबों को ठंड से बचाव में आगे आने लगे हैं। बिरनो विकास खण्ड अन्तर्गत शहाबुद्दीनपुर गांव के प्रधान अब्दुल मन्नान ने बढती ठंडी को देखते हुए कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया । ग्राम प्रधान ने गांव के 51 गरीबों व विधवा ,बुजुर्ग महिलाओ को नि:शुल्क कंबल वितरित किया। इस अवसर पर प्रधान अब्दुल मन्नान ने कहा कि गरीबों को कंबल प्रदान कर खुद को धन्य समझ रहा हूं। कंबल वितरण का कार्यक्रम गरीबों को चिह्नित कर प्रत्येक वर्ष किया जायेगा। इस अवसर पर जैतून निशा, लीलावती,आशिया ,गौरी, रामजनम, अइनूद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


