गौर सिटी में भव्य गणपति उत्सव का आयोजन
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 14th एवेन्यू सोसाइटी, गौर सिटी में प्रत्येक वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी श्री गणपति जी की स्थापना की गई। गणपति जी का भव्य उत्सव 31th अगस्त 2022 से 4th सितंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा।
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर महिलाओं ने संपूर्ण सोसाइटी में भव्य कलश यात्रा निकालकर, गणपति महाराज का गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया और सैकड़ों निवासियों की उपस्थिति में गणपति जी महाराज की बड़ी ही धूमधाम से स्थापना की गई।
डीके सिंह ने बताया कि 14th एवेन्यू सोसाइटी में गणपति जी के उत्सव के दौरान रोजाना सुबह 8:00बजे और शाम को 8:00बजे आरती का आयोजन और 3rd सितंबर को भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके साथ-साथ रीमो डांस अकैडमी एवं पहल वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से बच्चों के लिए स्टेज परफॉर्मेंस में डांस, संगीत और ड्राइंग कंपटीशन इत्यादि का भी आयोजन किया।
भव्य गणपति उत्सव के आयोजन में दिव्यांक शास्त्री, डीके सिंह, राजीव चटर्जी, एचएन गोयल, दीपक चौहान, प्रशांत अवस्थी, आशुतोष सिंह, अंकुर वैश, एसवी त्यागी, हिमांशु सिंह, रिया मौर्य, स्मिता श्रीवास्तव, प्रणव मिश्रा, सुभम शास्त्री, मोहित, पंकज अग्रवाल, कुशग्र शर्मा, विलास, चेतन सक्सैना, सूरज कुमार, हर्षित चतुर्वेदी एवम चेतन इत्यादि सोसाइटी निवासियों ने सहारनीय सहयोग किया।


