होमगार्ड जवान के विदाई मे भावुक हआ थाना परिसर

होमगार्ड जवान के विदाई मे भावुक हआ थाना परिसर

गाजीपुर पुलिस बल आम जनता की रक्षा करने के साथ-साथ समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम करती है, जिसकी वज़ह से अधिकारियों को कड़क स्वभाव रखना पड़ता है। हालांकि कई बार वर्दी पहने पुलिस ऑफिसर्स का भावुक चेहरा दिख जाता है, जो समाज को एक अलग ही संदेश देने का काम करता है।

हाल ही में इस तरह ही एक घटना गाजीपुर के बिरनो थाने में देखने को मिली, जहाँ ड्यूटी पर तैनात थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने होमागार्ड जवान के विदाई समारोह मे प्रथम पंक्ति मे सम्मान देकर सबको भावुक कर दिया । आइए जानते हैं क्या यह पूरा मामला, जिसने पुलिस कर्मियों का भावुक चेहरा जनता के सामने लाने का काम किया है।

बिरनो थाने मे तैनात होमगार्ड कामलाल यादव व रामजीत राम के विदाई समारोह मे पुरा थाना परिसर भावुक हो उठा।

 इस विदाई कार्यक्रम के दौरान होमगार्ड कामलाल यादव व रामजीत राम का फूल माला पहना कर अभिनंदन किया गया और उनके सहकर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र, छङी, टार्च, घङी देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की अपनी जीवन का महत्वपूर्ण समय पुलिस विभाग मे होमगार्ड के पद पर कार्यरत आप दोनो ने बङे ही ईमानदारी से गुजार दिया हमे विश्वास है अब आप आगे भी खुशहाल रहते हुए परिवार मे जीवन यापन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, उप निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय, प्लाटुन कमाण्डर पारस सिंह यादव, कंपनी कमाण्डर सुदामा यादव सहित सभी स्टाफ मौजूद रहे ।