भारतीय योग संस्थान ने योग उत्सव मनाया
ज़िला योग उत्सव श्रृंखला की पहली कड़ी के रूप में जिला–1 के तत्वाधान में रविवार, दिनांक 8 सितंबर 2024, प्रातः 5.45 बजे से 7.15 तक वेटलैंड पार्क सेक्टर–54, नोएडा में योग उत्सव मनाया गया जिसमें लगभग 400 योग साधक/साधिकाओं ने भाग लिया.
इस अवसर पर आसन, प्राणायाम, ध्यान तथा 2 अक्टूबर 2024 को संस्थान के विशेष कार्यक्रम हेतु छत्रसाल स्टेडियम चलने हेतु प्रेरणा दी गई।

इस विशेष अवसर पर संस्थान के रजत विहार, सी ब्लॉक, सेक्टर 62 के योग साधना केंद्र को विधि पूर्वक सम्मानित करते हुए सुरेश विज द्वारा केंद्र प्रमुख गिन्नी झा और संरक्षक सुषमा नागपाल, राजीव शर्मा, सुब्रत मोहाकुद, ओ पी अग्रवाल, नेहा कुमार, लता तोमर, नीलम सिंह, बीजू थॉमस, सुसान थॉमस, नीलमणि अग्रवाल, अवनीश वाजपेई को संस्थान का बैनर प्रदान किया गया, शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष सुरेश विज , प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य जवाहरलाल यादव, नोएडा जिला 1 के प्रधान हीरा सिंह बिष्ट तथा महामंत्री चंद्र मोहन नागपाल ने सभा को संबोधित किया, नित्य योग करने को प्रेरित करते हुए योग को घर घर पहुंचाने का आह्वान किया.


