गुलमोहर एन्क्लेव की पूर्व अध्यक्षा ने की भाजपा के लिए वोट की अपील

गुलमोहर एन्क्लेव की पूर्व अध्यक्षा ने की भाजपा के लिए वोट की अपील

गाजियाबाद।PNI News। महानगर के गुलमोहर एनक्लेव आरडब्ल्यू की पूर्व अध्यक्षा एवं भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी के नेतृत्व में गुलमोहर एनक्लेव की महिलाएं और बच्चे पार्क में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। पूर्व अध्यक्षा ने मोदी-योगी को देश व प्रदेश के विकास के लिए बहुत जरूरी बताया। पार्क से ही उन्होंने कमल के फूल पर मोहर लगाने के नारे लगाए।

पार्क से ही सभी महिलाएं डोर टू डोर गुलमोहर एनक्लेव के लोगों के घर गए और भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के लिए 10 फरवरी को वोट डालने का आव्हान किया। प्रमुख रूप से सुधा शर्मा, अनुजा बंसल, शैली, सुमन अग्रवाल, शोभना सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सभी महिलाओं और बच्चों ने बीजेपी की टोपी और मास्क लगाए हुए थे। इसके साथ ही नेहरू नगर थर्ड में भी महिलाओं ने डोर टू डोर भाजपा के लिए वोट की अपील करने के लिए कैम्पेन चलाया।