प्रीति सारस्वत 'सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक्सीलेंस अवार्ड 2024-25' बेस्ट इंग्लिश टीचर से सम्मानित
नोएडा सेक्टर 110 स्थित महर्षि विश्वविद्यालय इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक्सीलेंस अवार्ड 2024-25 के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रीति सारस्वत को बेस्ट इंग्लिश टीचर और एंकर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रीति सारस्वत जो की मॉडर्न स्कूल नोएडा में पीजीटी इंग्लिश एवं कल्चरल कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत हैं और नोएडा सेक्टर 52 अरावली अपार्टमेंट की निवासी है।
आपको बता दे की प्रति सारस्वत जी विभिन्न कैटेगरी में अब तक लगभग 25 से ज्यादा अवार्ड हासिल कर चुकी है। वह बहुत सारे 'ओपन माइक', लेखिका एवं कवयित्री के रूप में भी अपनी छवि बन चुकी है एवं वह कथक नृत्य में भी विशेष रुचि रखती हैं।
यह डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन टीचर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी, PAAI संस्था के डायरेक्टर डॉ हर्षवर्धन सिंह जी की देखरेख मे संपन्न की गई।
इस पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर ओपी शर्मा, फाउंडर डायरेक्टर जनरल ग्रुप कैप्टन उपस्थित रहे।

अन्य प्रमुख अतिथियों में प्रोफेसर डॉक्टर पी.के. राजपूत, ग्लोबल स्पीकर, लेखक और चेंजमेकर, डॉक्टर रतिश गुप्ता, डायरेक्टर, महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MUIT), प्रोफेसर मोहम्मद अरिफ, वाइस चांसलर, मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर,श्री सुरेंद्र वशिष्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्व समाज महासंग, प्रोफेसर डॉक्टर रणजीत सिंह, वाइस चांसलर, शोभित यूनिवर्सिटी, गंगोर, सहारनपुर, यूपी, प्रोफेसर डॉक्टर पंकज मिश्रा, प्रोफेसर और वाइस चांसलर अन्य प्रमुख अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे।
इस पुरस्कार समारोह में लगभग 150 से अधिक प्रिंसिपल्स, डायरेक्टर्स, को-ऑर्डिनेटर्स एवं विभिन्न शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की सफलता और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की गई।


