जनता चौपाल मे ग्रामीणो ने बताया समस्या, हुआ निदान
गाजीपुर। बिरनो पशु चिकित्सा अधिकारी गुरुदेव मौर्य के नेतृत्व में विकास खंड के भङसर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को जनता चौपाल लगी। जिसमें लोगों की समस्याएं सुनी गई एवं उनके त्वरित निस्तारण आदि के बारे में जानकारी दी गई। क्षेत्र के भङसर गांव के पंचायत भवन पर आयोजित जनता चौपाल में डा गुरुदेव मौर्या ने मौजूद लोगों को सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं मिलने वाली लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दें। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पर लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने का अपील की

ग्रामीणों के द्वारा शौचालय, आवास, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री सम्मान निधि आदि के बारे में अपने समस्याएं बताई गई। ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार यादव के द्वारा प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों कीसमस्याओं का निस्तारण किया गया। इस मौके पर 56 शिकायतें आई जिनमें मुख्य रूप से ग्राम सभा में पेंशन, शौचालय, आवास और भूमी संबंधित मामले रहे।
इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता के साथ गोपाल श्रीवास्तव व आंगनवाड़ी कार्यकत्री सहित सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजूद।


