KIdZania इंडिया ने की BIG FM के साथ साझेदारी

KIdZania इंडिया ने की BIG FM के साथ साझेदारी

अब बच्चे रोल प्ले करते हुए रेडियो प्रसारण के रोमांच से रूबरू हो सकेंगे

नई दिल्ली: एजुटेनमेंट के क्षेत्र में विश्व लीडर किडज़ानिया इंडिया ने भारत के सबसे बड़े सिंगल-ब्रांड रेडियो नेटवर्क बिग एफएम के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में बिग एफएम रेडियो स्टेशन लाया जाएगा। किडज़ानिया मुंबई में बिग एफएम के कामयाब लॉन्च के बाद अब किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में आने वाले बच्चों के लिए भी यह अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा। इससे बच्चों को रेडियो प्रसारण की दुनिया में कदम रखने का मौका मिलेगा, जहाँ वे रेडियो जॉकी की भूमिका निभा सकते हैं, प्रसारण की बुनियादी बातें सीख सकते हैं और एक शानदार स्टूडियो माहौल में माइक के सामने बोलने का रोमांच महसूस कर सकते हैं।

बिग एफएम रेडियो स्टेशन को बच्चों के लिए एक दिलचस्प और असल जिंदगी से जुड़े रोल-प्ने अनुभव के तौर पर डिजाइन किया गया है। यह बच्चों को मीडिया के रचनात्मक और बातचीत वाले पहलू से ऐसे फॉर्मेट में परिचित कराता है जो खास तौर पर बच्चों के लिए बनाया गया है। बातचीत हेतु मार्गदर्शन दिया जाता है, बच्चे सीखते हैं कि वे अपनी आवाज को किस तरह से प्रस्तुत कर सकते हैं, इससे उनका आत्म‌विश्वास बढ़ता, वे स्पष्ट बोलना सीखते हैं और जान पाते हैं कि श्रोताओं से जुड़ाव कैसे कायम किया जाए। इस गतिविधि में भाग लेते हुए उनका मनोरंजन भी होता है और वे जो सीखते हैं वह उनके लिए यादगार बन जाता है।

इस लॉन्च के मौके पर किडज़ानिया इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर तरनदीप सिंह सेखों ने कहा, "किडज़ानिया मुंबई में बिग एफएम रेडियो स्टेशन के सफल लॉन्च के बाद, हमें खुशी है कि अब हम यह अनुभव किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में भी ला रहे हैं। किडज़ानिया में हमारा मानना है कि बच्चे तब सबसे अच्छा सीखते हैं जब वे वास्मविक दुनिया जैसे अनुभवों में सक्रियता से हिस्सा लेते हैं, और रेडियो की दुनिया रचनात्मकता, बातचीत और स्मृयं को अभिव्यक्त करने का एक बेहतरीन मंच मुहैया कराती है।

बिग एफएम लंबे समय से कहानी सुनाने, बातचीत करने और दर्शकों से जुड़ने के लिए जाना जाता है, इसलिए इस रोल-पूने के लिए यह एक स्वाभाविक पार्टनर है। इस अनुभव से बच्चों को रेडियो प्रस्तोता बनने, प्रसारण के रोमांच को जानने और अपनी आवाज़ को पहचानने व उपयोग करने से मिलने वाले आत्म‌विश्वास को महसूस करने का अवसर मिलता है। हमें इस साझेदारी को दिल्ली एनसीआर तक ले आने पर गर्व है और हम इस अनुभव के जरिए और भी कई नन्हे कहानीकारों और सम्प्रेषकों को प्रेरित करने के लिए उत्साहित हैं।"

बिग एफएम के सीईओ अशित कुकियन ने कहा, "बिग एफएम में हमारा हमेशा से यह मानना रहा है कि हर आवाज़ में असर कायम करने की ताकत होती है। लगभग दो दशकों से, हम कहानियों, बातचीत और विचारों के जरिए श्रोताओं से जुड़े रहे हैं, जो जानकारी देते हैं, प्रेरित करते हैं और मनोरंजन करते हैं।

मुंबई में बिग एफएम रेडियो स्टेशन को मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया ने हमारे इस विश्वास को और मजबूत किया कि सही प्लैटफॉर्म मिलने पर बच्चे जुड़ने, कुछ नया बनाने और अपनी बात कहने के लिए उत्सुक रहते हैं। हमें खुशी है कि हम इस अनुभव को दिल्ली एनसीआर में ला रहे हैं और किडज़ानिया के साथ मिलकर ऐसी पीढ़ी को तैयार करने में मदद कर रहे हैं जो जिज्ञासु हो और अपनी बात खुलकर कहे तथा जो निर्भीकता से अपना नजरिया सामने रखें। इस पहल के जरिए, हम मीडिया, किस्सागोई और कम्यूनिकेशन में बच्चों की प्रारंभिक रुचि जगाना चाहते हैं। साथ ही, हम उन्हें दिलचस्प व प्रामाणिक तरीके से ब्रॉडकास्टिंग के रोमांच का अनुभव करने का अवसर भी देना चाहते हैं, क्योंकि भविष्ध सिर्फ उन लोगों का नहीं होगा जो कॉन्टेंट देखते या सुनते हैं, बल्कि उन लोगों का होगा जो इसे बना सकते हैं, इसे आकार दे सकते हैं और अपने आस-पास की दुनिया से जुड़ने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।"

इस विस्तार के साथ, बिग एफएम ऐसे लाइव अनुभवजन्म परिवेश में अपनी उपस्थिति और मजबूत कर रहा है जो कहानी कहने की कला, आवाज़ और श्रोताओं के साथ सार्थक जुड़ाव का उत्सव मनाता है। किडज़ानिया के लिए, यह साझेदारी बच्चों को उद्देश्यपूर्ण, इमर्सिव एवं दिलचस्प रोल-प्ने अनुभवों के जरिए असल दुनिया के व्यवसायों से परिचित कराने के उसके मिशन को और मजबूत बनाती है।