शिव शक्ति मंदिर में मनाया गया कृष्ण छठी पर्व
नोएडा। सेक्टर 62 स्थित रजत विहार सी ब्लॉक शिव शक्ति मंदिर में कृष्ण छठी धूम धाम से मनाया गया।
पंडित पुजारी घनश्याम चतुर्वेदी ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के 6 दिन कृष्ण छठी मनाई जाती है। मंत्रो उच्चारण के साथ लड्डू गोपाल को पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराया गया और इसके बाद उन्हें साफ कपड़े पहनाएं और उनका श्रृंगार किया गया । महिलाओ द्वारा भाजन कीर्तन किया गया छठी के दिन कान्हा जी को स्नान आदि करवाकर पीले रंग के वस्त्र पहनाया गया और फिर कढ़ी-चावल का भोग अर्पित किया गया।
इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष आरके पांडे सहित अन्य सदस्य और आरडब्ल्यूए प्राधिकारी मोजूद रहे


