ठाकुर एन. पी. सिंह की आत्मकथा पर आधारित पुस्तक 'लाल धागे' का हुआ विमोचन
नोएडा। सेक्टर 35 के सामुदायिक केंद्र में ठाकुर एन. पी. सिंह की आत्मकथा पर आधारित उनकी पुस्तक 'लाल धागे' का विमोचन किया गया। पुस्तक लाल धागे डायमंड बुक्स द्वारा प्रकाशित की गई। पुस्तक का विमोचन मा. कलराज मिश्र (पूर्व राज्यपाल) एवं सांसद डॉक्टर महेश शर्मा द्वारा किया गया।
ठाकुर एन. पी. सिंह के साथ एमिटी विश्वविद्यालय परिवार से आनंद चौहान, नोएडा प्राधिकरण की ओर से इंदु प्रकाश (आईएएस), दिनेश चंद (आइएएस), एन. पी. सिंह (पूर्व आईएएस), करण सिंह चौहान (पूर्व आईएएस), त्रिलोक त्यागी जी (राष्ट्रीय महासचिव- राष्ट्रीय लोक दल), साध्वी प्रज्ञा भारती), विधायक विनय वर्मा, जोगेंद्र अवाना (पूर्व विधायक), रामबदन ( डीआईजी), श्रीमती शालिनी सिंह (अध्यक्ष नोएडा सिटीजन फ़ोरम), श्रीमती बिमला बाथम (पूर्व विधायक) एवं पूर्व विधायक विमला सोलंकी मंच पर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि मा. कलराज मिश्र एवं सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने पुस्तक का विमोचन कर ठाकुर एन. पी. सिंह को शुभकामनाएं दीं।
ठाकुर एन. पी. सिंह ने अपने जीवन- संघर्ष पर प्रकाश डाला और आगंतुकों का धन्यवाद किया।
मंच संचालन महीपाल सिंह ने किया। विमोचन समारोह में शहर के अनेको लोगों ने भाग लिया। अखंड रामायण पाठ का समापन कर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।


