30 अगस्त से 02 सितंबर तक चलेगा मध्यप्रदेश उत्सव
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश भवन में आयोजित 'मध्यप्रदेश उत्सव' का शुभारंभ डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के कर कमलों द्वारा किया गया।
मध्यप्रदेश उत्सव का आयोजन 30 अगस्त से 02 सितंबर तक किया जा रहा है, "मध्यप्रदेश उत्सव" में मध्य प्रदेश राज्य के आंचलिक व्यंजनों (मालवा, बुन्देलखण्ड, बघेलखण्ड, निमाड़) का मेला प्रदर्शन, मध्यप्रदेश की हस्तशिल्प-हस्तकला की प्रदर्शनी, एक जिला एक उत्पाद (ODOP) की प्रदर्शनी, GI उत्पादों की प्रदर्शनी, राज्य की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, मध्यप्रदेश के पुरातत्व की प्रदर्शनी, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।
इस उत्सव का आयोजन राज्य के कला संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु किया जाता है।


