अफ्रीका में विनिर्माण के अवसर बिजनेस राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस और B2B बिजनेस फोरम में अफ्रीकी देशों के राजनयिकों और व्यापारिक प्रतिनिधियों ने लिया भाग
लखनऊ में आयोजित हुए 'अफ्रीका में विनिर्माण के अवसर बिजनेस राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस और B2B बिजनेस फोरम' में अफ्रीकी देशों के राजनयिकों और व्यापारिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस उच्चस्तरीय सम्मेलन में अफ्रीकी देशों के राजदूतों, हाई कमिशनर्स, व्यापारिक प्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों और निवेशकों ने भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल टोगो, बेनिन, रवांडा, गैबॉन, डीआरसी (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य), चाड, नाइजीरिया, रिपब्लिक ऑफ कांगो (ROC), सिएरा लियोन और कोट डी आइवोरी (आइवरी कोस्ट) जैसे देशों से आए थे।

सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधियों ने अफ्रीकी देशों में निर्माण क्षेत्र की संभावनाओं, नीतिगत समर्थन, औद्योगिक पार्क्स, ग्रीन एनर्जी, एग्रो-प्रोसेसिंग और तकनीकी नवाचार के क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को प्रस्तुत किया। इस मंच ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने और व्यापारिक साझेदारियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस फोरम के अंतर्गत राउंडटेबल चर्चाएं, डेडिकेटेड B2B मीटिंग्स, नेटवर्किंग सेशन्स, और सेक्टर-वाइज पिचिंग सेशन्स का आयोजन हुआ, जिससे भारतीय उद्यमियों को अफ्रीका में निवेश के लिए ठोस मार्गदर्शन मिला।
कार्यक्रम आयोजकों MARS की निदेशक रेखा शर्मा और एसोसिएट डायरेक्टर प्रदीप चौहान – ने बताया कि यह आयोजन भारत-अफ्रीका व्यापारिक संबंधों को एक नई ऊँचाई तक ले जाने में मील का पत्थर साबित हुआ। उन्होंने इसे व्यापारिक सहयोग की दिशा में एक प्रभावशाली और निर्णायक पहल बताया।


