सुरक्षा सम्मान सनातन संस्कृति और राष्ट्रवाद के लिए अधिकतम मतदान जरूरी - अशोक गोयल 

सुरक्षा सम्मान सनातन संस्कृति और राष्ट्रवाद के लिए अधिकतम मतदान जरूरी - अशोक गोयल 

MSME फोरम की लघु उद्योग भारती भवन में उद्यमी पदाधिकारियों की मीटिंग को संबोधित करते हुए व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा की विकास की गति को कायम रखने और राष्ट्र विरोधी शक्तियों से देश बचाने के लिए दुनिया के सर्वोपरि नेता सबके हित चिंतक उद्योग एवम व्यापार के विकास के साथ विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहे मोदी जी को तीसरी बार 400 पार की सरकार बनाने के कारोबारी जनजागरण करे।  मोदी योगी राष्ट्रीय आवश्यकता है।

अशोक ठाकुर ने राष्ट्रवाद के साथ बढ़ते कदम एवम कृषि और व्यापार के क्षेत्र में नेफेड द्वारा किए महत्वपूर्ण निर्णयो के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। एक जुट हो कर सफलता के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

रजनीश गोयनका ने भारत के MSME की चुनाव में महती भूमिका, 1000 व्यक्तियों से संपर्क एवम संवाद, अधिकतम मतदान सोशल मीडिया का उपयोग एवम राष्ट्र हित में आगे बढ़ चढ़ कर भाग लेने का संकल्प दिलाया। अनेकों साथियों ने विचार रखे। व्यापारी संदेश सर्वोपरि भारत देश के नारे एवम हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्य क्रम समाप्त हुआ।