जैन समाज को सेक्टर 93बी में जैन मंदिर निर्माण हेतु भूखंड आवंटन के लिए मंत्री को दिया ज्ञापन
मंत्री ने आश्वासन दिया कि यह भूखंड जैन समाज की संस्था के नाम से ही आवंटित किया जाएगा
नोएडा। सेक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में सुनील जैन अध्यक्ष श्री दिगंबर जैन समाज एक्सप्रेसवे नोएडा ने राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग व गौतम बुध नगर के जिला प्रभारी कुंवर बृजेश सिंह को सम्मानित करते हुए ज्ञापन सौंपा, जिसमें जैन समाज को सेक्टर 93- बी में जैन मंदिर निर्माण हेतु भूखंड आवंटन हेतु ज्ञापन दिया।
इस संदर्भ में श्री दिगंबर जैन समाज एक्सप्रेसवे नोएडा के अध्यक्ष सुनील जैन ने अवगत कराया कि नोएडा सेक्टर 93- बी में नोएडा प्राधिकरण द्वारा मंदिर के लिए आरक्षित भूखंड संख्या आर ई -01 पूर्व में ही निर्धारित कर दिया गया था। परंतु इस भूखंड को हासिल करने के लिए हल्दीराम सोसाइटी ने अपना दावा पेश किया हुआ है, जो गलत है। वह धार्मिक संस्था की संस्था की जगह एक व्यावसायिक संस्था है जबकि उपरोक्त जमीन धार्मिक संस्था के लिए है।साथ ही इन सेक्टर में उनके कोई सदस्य नहीं है ना ही रजिस्ट्रेशन इस राज्य का है। इसलिए उनका यह दावा भी गलत है ।
सुनील जैन ने मंत्री को बताया कि सेक्टर - 93 बी के पास करीब एक दर्जन रिहायशी सेक्टरों में जैन समाज के हजारों की तादाद में लोग निवास करते हैं तथा यहां पूजा अर्चना के लिए जैन मंदिर की आवश्यकता है।
सुनील जैन ने जैन समाज की ओर से धार्मिक भावना से प्रेरित होकर मंत्री से मांग की है कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा आवंटित होने वाले भूखंड श्री दिगंबर जैन समाज एक्सप्रेसवे के नाम से ही आवंटन कराया जाए एवं नोएडा प्राधिकरण को निर्देश दिया जाए कि श्री दिगंबर जैन समाज एक्सप्रेसवे नोएडा के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति या किसी संस्था को भूखंड आवंटित ना किया जाए।
इस बाबत मंत्री ने मामले को संज्ञान में लिया और आश्वासन दिया कि यह भूखंड आपकी संस्था के नाम से ही आवंटित किया जाएगा। इस मौके पर जैन समाज की बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे जिसमें अजय जैन, प्रदुमन जैन, उषा जैन, पीएस जैन, सुशील जैन, कीरित जैन, संदीप जैन आदि उपस्थित थे ।


