लाठी डंडे से लैस युवको ने वृद्ध को उतारा मौत के घाट
गाजीपुर कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बांका खास गांव में 29 दिसम्बर को दो पक्षों में मारपीट में घायल अधेड़ की सोमवार की देर शाम ट्रामा सेन्टर इलाज के दौरान मौत हो गई।
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बांका खास गांव में 29 दिसम्बर को जयराम मौर्य अपने पशुओं को चारा डाल रहे थे । मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसी दौरान विपक्षी राम ध्यान अपने पुत्र अरविंद, जितेंद्र के साथ लाठी डंडे व राड से मारपीट कर घायल कर दिया।इसी दौरान मृतक को बचाने आए पुत्र सत्यम,और भवह चिंता देवी भी घायल हो गई। घायल अवस्था में परिजन आनन-फानन में कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से जिला अस्पताल के लिए गए। जंहा हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया । जहां इलाज के तदोपरांत जयराम मौर्य सोमवार की देर शाम दम तोड़ दी। यह जानकारी मिलते ही परिजनों में एक बार फिर आक्रोश बढ़ गया। ट्रामा सेंटर पर परिजनों को शव का पीएम करा कर सौंप दिया गया। मृतक के पुत्र अभिमन्यु मौर्या ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । परिजनों ने बताया कि इस घटना में विपक्षी के खिलाफ मृतक ने स्वयं तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी जिसमें पुलिस ने मारपीट मामले में तीनों अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की थी। जैसे ही घायल जय राम मौर्या की इलाज के दौरान मौत की सूचना मिलते ही परिजनों सहित ग्रामीणों में आक्रोश है । मृतक जयराम मौर्या होम्योपैथिक चिकित्सा का कार्य करता था । मृतक के पंकज और अभिमन्यु दो पुत्र हैं । मृतक की मौत की सूचना मिलते ही लालती देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि परिजनों के द्वारा तहरीर मिलते ही अभियुक्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।


