वेयरहाउस संचालन में आ रही दिक्कतों के संबंध में सौंपा ज्ञापन

वेयरहाउस संचालन में आ रही दिक्कतों के संबंध में सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश वेयरहाउस ऑनर्स एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा वेयरहाउस संचालन में आ रही दिक्कतों, किराया, तुलाई का कमीशन, अनाज के रखरखाव, बैंकों की किस्त आदि समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम प्रमुख सचिव रश्मि अरुणा शर्मा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को ज्ञापन दिया।

प्रमुख सचिव रश्मि अरुणा शर्मा ने एक दो दिन में मुख्यमंत्री से चर्चा करके विभागीय बैठक बुलाने एवं सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को भी भेट कर समस्याओं से अवगत कराया, वही एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से भेट करने के लिए समय भी मांगा है।

ज्ञापन में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत रघुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश बाबू तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटे राम चौहान, प्रदेश प्रचार प्रमुख राहुल धूत, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अजय साहू जी उपस्थित रहे।