मित्रा शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष अशोक गौड़ ने एसोसिएशन से दिया इस्तीफा
नोएडा की सबसे पुरानी बार एसोसिएशन गौतम बुध नगर बार एसोसिएशन के संस्थापक एवं संरक्षक सदस्य मित्रा शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष अशोक गौड़ ने एसोसिएशन से दिया इस्तीफा।
मित्रा शर्मा ने बताया कि मैं संस्था से व्यक्तिगत कारणों से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।

वहीं पूर्व अध्यक्ष अशोक गौड़ ने भी एसोसिएशन से इस्तीफा व्यक्तिगत कारणों से ही बताया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष शीतल त्यागी से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि ग्रुप में डाला हुआ इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा जब तक कि कोई उचित कारण नहीं बताया जाएगा। दोनों ही सदस्य हमारे मार्गदर्शक हैं उनसे बैठकर बात की जाएगी की किन कारणों से इस्तीफा देना चाहते है, जो भी कारण होंगे उन कारणों का निस्तारण शीघ्र किया जाएगा।


