पीजी कॉलेज परीक्षाफल में हुए गड़बड़ी को लेकर कुलपति से मिला छात्र संघ

पीजी कॉलेज परीक्षाफल में हुए गड़बड़ी को लेकर कुलपति से मिला छात्र संघ

गाजीपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंध पीजी कॉलेज गाज़ीपुर के परीक्षाफल में हुई गड़बड़ी शिकायत को लेकर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में गाजीपुर पीजी कॉलेज के छात्र नेता सोनु यादव अपने साथियो संघ पहुंचे और छात्रों की समस्या को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से छात्रों के रिजल्ट को सुधारने के लिए और कुलपति महोदया के PA लक्ष्मी प्रसाद मौर्या से विस्तार पटल की मांग को लेकर कुलपति महोदय से वार्ता के लिए एक उचित समय भी मांगा जिससे छात्रों को जौनपुर विश्वविद्यालय ना जाना पड़े और उनका काम आसानी से कॉलेज पर ही इग्नू के ऑफिस जैसे ही एक ऑफिस में विश्वविद्यालय की सारी समस्याओं का समाधान हो जाए । मांग को लेकर कुलपति महोदया से मीटिंग में भी विश्वविद्यालय परिसर की ओर से मांग रखा गया । और मौजूद लोगो द्वारा सोनु यादव के मांगो पर समर्थन जताया गया l इस मौके पर छात्र नेता सोनू यादव ने कहा कि

छात्रों की समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन से मिलकर बहुत जल्द ही समाधान कराया जाएगा अगर तय समय पर समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो हम छात्र संघ के लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे ।

 इस मौके पर शिवम पाल ज वर्तमान वाणिज्य संकाय अध्यक्ष,धनंजय कुशवाहा, ओम प्रकाश यादव आदि लोग मजूद रहेl