नम आंखो से हुआ मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन

नम आंखो से हुआ मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन

  गाजीपुर  बिरनो /शारदीय नवरात्र संपन्न होने पर माता रानी के विविध स्वरूपों का पूजन अर्चन करने के बाद अब उनकी धूमधाम से विदाई की जा रही है। दुर्गा पंडालों से मूर्तियों को विसर्जन के लिए नाचते गाते जयकारे लगाते धूमधाम से ले जाया जा रहा है।

इसी क्रम मे बिरनो क्षेत्र के भङसर, बद्धुपुर, बिरनो में दर्जन भर से अधिक स्थानों पर पंडाल सजाए गए थे। यहां मूर्तियों की स्थापना करके पूजन अर्चन किया जाता रहा। कन्या पूजन, भंडारा की धूम मची रही। श्रद्धालु परिवार सहित माता रानी के दरबार में दर्शन पूजन के लिए पहुंचते रहे।

नवमी को हवन करने के बाद दशमी को मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है। नदियों में मूर्ति विसर्जन पर कोर्ट की पाबंदी के कारण तालाब बनाए गए हैं क्षेत्र के बद्धुपुर से माता रानी के विसर्जन के लिए सुविधापूर्ण विसर्जन के लिए मूर्ति विसर्जन समिति का भी गठन हुआ है। बद्धुपुर दुर्गा पूजा समिति के

अध्यक्ष पुर्व प्रधान आकाश राजभर और महामंत्री अतुल सिंह और प्रमोद सिंह ने बताया कि माता रानी के विसर्जन दूरदराज से क्षेत्र के लोग मौजूद है और माता रानी के जयघोष के साथ शिव तांडव शोभा यात्रा निकाल कर

लोग माता रानी की विसर्जन शोभायात्रा में अबीर गुलाल उड़ा रहे हैं। उनके भजन पर थिरकते श्रद्धालु काफी दूर तक पैदल ही जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विसर्जन स्थानों पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था है। नदियों की ओर जाने से भीड़ को रोका जा रहा है ताकि कोई हादसा ना होने पाए। विसर्जन शोभायात्रा ओं के साथ ही पुलिस चल रही है। अभी विसर्जन की यह धूम एक-दो दिन और चलेगी।