थानाध्यक्ष ने स्वर्ण आभूषण विक्रेता और जनसेवा केंद्र संचालकों को दिया टिप्स
गाजीपुर बिरनो स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के स्वर्ण आभूषण विक्रेताओं व ग्राहक सेवा केंद्र के संचालकों की बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा व लुट के वारदातों पर चर्चा के बाद अंकुश लगाने की रणनीति बनी। सभी को सजग रहने एवं सीसीटीवी कैमरे से लैस होकर अपना व्यवसाय करने को बताया गया । बैठक में स्वर्ण आभूषण विक्रेताओं के अलावा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालकों ने हिस्सा लिया।

बैठक में बैंकों में दिनों दिन बढ़ रहे आपराधिक वारदातों से बचने के उपायों पर विस्तृत चर्चा करते हुए थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने कई टिप्स दिए कहा कि थोड़ी से सजगता से बैंकों में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालकों से कहा कि कभी भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना थाने को दें। जांच कर ऐसे अवांछित तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन अवसर पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक व स्वर्ण आभूषण संचालको ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार रखे। वही स्वर्ण आभूषण संचालकों को हिदायत दिया गया कि सीसीटीवी कैमरा से लैस होकर ही अपने व्यवसाय का संचालन करें जिससे अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखा जा सके अपने पास रजिस्टर को हमेशा संरक्षित करते रहे ।


