राष्ट्रीय विपणन परिसंवाद का हुआ आयोजन, विभिन्न विश्वविद्यालयों से 25 दलों ने लिया भाग

राष्ट्रीय विपणन परिसंवाद का हुआ आयोजन, विभिन्न विश्वविद्यालयों से 25 दलों ने लिया भाग

नोएडा। सेक्टर 1 स्थित बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान में राष्ट्रीय विपणन परिसंवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में  विभिन्न विश्वविद्यालयों से 25 दलों ने भाग लिया जिसमें जी एल बजाज संस्थान ग्रेटर नोएडा, केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा, शारदा विश्विद्यालय, इकफाई देहरादून, आई एम एस गाजियाबाद आदि प्रमुख संस्थान रहे।

कार्यक्रम में एसएआरसी के सहायक निदेशक डॉ संजय राजपूत, लक्जरी एक्पर्ट ज्योति शंकर दास, टूरिश अकैडमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह, रूक्मिणी देवी इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज की सह-प्राध्यापिका डॉ उपासना दीवान, फन डू लैब्स के संस्थापक सौरभ जैन एवम मेडिकल टेक्नोलॉजीज इंडिया के संस्थापक डॉ संदीप जैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संस्थान के निदेशक प्रो एस एल गुप्ता ने  सभी का स्वागत किया एवम अपने उद्बोधन में मार्केटिंग के अनेक विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभावशाली विपणन किसी भी व्यवसाय का जीवन-प्राण है।

छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से  यह सिद्ध किया कि विपणन रणनीतीयों में सबसे अधिक महत्त्व कस्टमर-वैल्यू का है। यह वैल्यू डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग एवम प्रभावी मार्केटिंग कम्युनिकेशन के माध्यम से ही संभव है।

कार्यक्रम संयोजक डॉ अरुण मित्तल, प्राध्यापिका डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ मोनिका बिष्ट, प्रो रचना प्रतीक ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।  कार्यक्रम में डॉ निकेत मेहता, प्रो उमैर उजाला एवम ललित मोहन भट्ट एवम छात्रों ओशिन, सिल्वी, पीयूष, अमृत, कोयना, प्रगति, कुशल, अभिरूप, आदित्य एवम अर्पित ने महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की।  कार्यक्रम के अंत में डॉ अरुण मित्तल ने सभी का धन्यवाद प्रस्तुत किया।

 प्रथम पुरस्कार: कमल कृष्णा, कशिश गुप्ता, शारदा विश्वविद्यालय
द्वितीय पुरस्कार: ओशिन, सिल्वी, वेंकटेश, आदित्य, बी आई टी नोएडा 
तृतीय: राधिका, अमीशा, अभय भाटी, हर्ष आई एम एस गाजियाबाद