चौकी पर लावारिश पड़ी मिली नवजात बच्ची

चौकी पर लावारिश पड़ी मिली नवजात बच्ची

गाजीपुर - मरदह फ़ोर लेन मार्ग के अंडर पास एक दुकान पर पड़ी चौकी पर बीती देर रात्रि में एक गमछे में एक नवजात बच्ची पड़ी मिली । सूचना पर मरदह थाने की पुलिस मौके पर पहुँची। बच्ची को थाने लाकर रात्रि में महिला पुलिसकर्मी के पास रखा गया था। बच्ची पूर्णतः स्वस्थ थी । आशंका व्यक्त की जा रही है कि बच्ची का जन्म कुछ घण्टो पूर्व हुआ था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चौकी पर उसे रखकर चला गया।मरदह थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि चाय के दुकान के पास लावारिश पड़ी मिली बच्ची को रात्रि में ही जिला महिला चिकित्सालय गाजीपुर भेजा गया है । वहा से चाइल्ड केयर को सौपा जाएगा।