रंजन तोमर और प्रिंस शर्मा को मिला संयुक्त राष्ट्र कर्मवीर चक्र सम्मान
नोएडा: शहर के दो युवा समाजसेवियों ने सूबे का नाम अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन करने का काम किया गौरतलब है कि रेक्स कर्मवीर चक्र सम्मान के रूप में भिन्न देशों के बड़े समाजसेवियों का जमावड़ा नोएडा, सेक्टर-135 स्थित श्रीराम मिलेनियम स्कूल में लगा हुआ था, जिसमें दो दिन के कार्यक्रम के दौरान पूरे देश में बदलाव करने वाले चेहरों ने अपने विचार वहां उपस्थित जनसमूह के समक्ष साझा किये, इनकी कहानियां प्रेरणादायी और अनुकरणीय थी।

कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित हुए। कर्मवीर सम्मान के नाम से प्रेरित होकर अमिताभ बच्चन के कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में कर्मवीर नामक विशेष एपिसोड दिखाया जाता है। नोएडा के समाजसेवी एवं नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजन तोमर को कर्मवीर रजत सम्मान प्राप्त हुआ जबकि चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष श्री प्रिंस शर्मा को कर्मवीर कांस्य सम्मान प्रदान किया गया।

संवादाताओं से बात करते हुए नॉएडा के युवाओं ने बताया कि वह अलग-अलग और आवश्यकता पड़ने पर मिलकर भी समाज की सेवा करते रहेंगे। एक्टिव एनजीओ नामक एक समूह के रूप में भी यह युवा काम कर रहे हैं जिसमें 110 सामाजिक संगठन इनके साथ जुड़े हुए हैं। दोनों ने यह सम्मान देश के नाम समर्पित किया।
स्वीडन, श्रीलंका, नेपाल आदि देशों से विदेशी मेहमान भी इस दौरान उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वयं भी भारत में समाजसेवा कर देश के उत्थान में बड़ा योगदान दिया। यह सम्मान स्वीडन की राजकुमारी फ्रैंकोइस स्ट्रोज़ा के हाथों मिला जो स्वयं भी दक्षिण भारत लगातार जाती रहती हैं और जरूरतमंद बच्चों को मूलभूत सुविधाएं देने में सरकार की मदद करती हैं।