एक दिवसीय अयप्पा पूजा समारोह व सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन
नोएडा। सेक्टर 62 स्थित श्री अय्यप्पा मंदिर में श्री अयप्पा पूजा समिति शिप्रा सनसिटी, इंदिरापुरम ने रविवार 24 दिसंबर को एक दिवसीय अयप्पा पूजा समारोह प्रायोजित किया।

गुरु आर.वी. त्यागराजन और श्रीमती राजेश्वरी त्यागराजन अयप्पा सेवा समिति के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंदिर ऑडिटोरियम में एक सांस्कृतिक संध्या आयोजन किया गया जिसमें प्रदर्शन के लिए प्रमुख भरतनाट्यम संस्थान नटराजनजलि नृत्य अकादमी को आमंत्रित किया गया था। गुरु श्रीमती इप्शिता भट्टाचार्य और उनके शिष्यों ने सुंदर भरतनाट्यम और अर्ध शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए।


