हिंदू युवा वाहिनी नोएडा महानगर का हुआ संगठनात्मक विस्तार

हिंदू युवा वाहिनी नोएडा महानगर का हुआ संगठनात्मक विस्तार

नोएडा। आज हिंदू युवा वाहिनी नोएडा महानगर का भव्य संगठनात्मक विस्तार सम्पन्न हुआ, जिसमें कुल 31 नवसदस्यों को संगठन में सम्मिलित किया गया। इस विस्तार के अंतर्गत 1 महामंत्री, 8 उपाध्यक्ष, 3 मंत्री एवं 19 सदस्य नियुक्त किए गए।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के ,राष्ट्रीय संयोजक अनिल खेड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ जीराष्ट्रीय विधि प्रभारी दिनेश कुमार भाटी, मुख्य अतिथि फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष टी.सी. गौड़, महासचिव राजीव अग्रवाल, महामंत्री भूषण शर्मा सहित संगठन के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।

यह संगठनात्मक विस्तार संगठन की शक्ति, एकता और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह कदम जनहित व राष्ट्रहित में संगठन की भूमिका को और अधिक सशक्त करेगा।

कार्यक्रम के अंत में महानगर अध्यक्ष टी.सी. गौड़ ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाए रखने का आह्वान किया।