राजनाथ सिंह के लिए हमारा लक्ष्य 5 लाख पार का - ठा. मान सिंह चौहान

राजनाथ सिंह के लिए हमारा लक्ष्य 5 लाख पार का - ठा. मान सिंह चौहान

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर लखनऊ से चुनावी मैदान में हैं. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह यहां से जीतकर संसद पहुंचे. राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. साथ ही, भारत के गृह मंत्री (2014-2019) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. राजनाथ सिंह दो बार (2005 से 2009 और 2013 से 2014 तक) भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं. इनका जन्म 10 जुलाई, 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया अनुमंडल में राम बदन सिंह और गुजराती देवी के घर हुआ था. राजनाथ सिंह ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है. वे 13 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए।राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री देवी से हुई और उनके दो बेटे और एक बेटी हैं. उनके बेटे पंकज सिंह नोएडा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं।

लोक सभा चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान और पदयात्रा के संबंध में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राजनाथ सिंह को 5 लाख पार एवं 20 मई को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने हेतु मँडल-4 कैँट विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय में मीटिंग की गई, इस अवसर पर विकास चौहान, जिला अध्यक्ष भाजपा बुलन्दशहर एवं प्रवासी कैँट विधानसभा के साथ ठा.करतार सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता भाजपा, ठा.मानसिहँ चौहान ,वरिष्ठ नेता भाजपा एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अ.भा.क्ष.महासभा ट्रस्ट, ठा. एन.पी.सिहँ राष्ट्रीय वरिष्ठ महामँत्री अ.भा.कि.यू.भानू,  ठा.राघवेन्द्र सिहँ राजू राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री अ.भा.क्ष.महासभा चेतन चौहान, पूनम चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अ.भा.कि.यू. भानू सुरेन्द्र प्रसाद उत्तराखंड एवं चौधरी रविन्द्र सिहँ प्रदेश सचिव आदि काफी तादाद में उपस्थित रहे।

ठाकुर मानसिंह चौहान ने बताया कि इस लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह के लिए हमारा लक्ष्य 5 लाख पार का है, हमारी इस जनसंपर्क यात्रा में मुख्य रुप से लखनऊ महानगर के यशस्वी अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व मंत्री एवं सदस्य विधान परिषद डा. महेंद्र सिंह सम्मलित रहेंगे, जनसंपर्क पदयात्रा सदर स्थित कार्यालय से प्रारंभ होकर सदर बाजार के मुख्य मार्गो से होते हुए अग्रवाल सभा पर समापन होना तय हुआ है।

उन्होंने आग्रह किया कि सभी मंडल के मोर्चा टीम, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मंडल के समस्त पदाधिकारियों समय का विशेष ध्यान रखते हुए जनसंपर्क पदयात्रा को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं ।