गौकशी और शराब की तस्करी करने वाले की खैर नहीं -नवागत थानाध्यक्ष ने पढ़ाया कानून का पाठ
मुहम्मदाबाद।कोतवाली परिसर मे गुरुवार को ब्यापारियों, सभासदो,ग्राम प्रधानों एवं समाज के सभी वर्गों के लोगों की बैठक मे नवागत कोतवाल आदेश त्यागी ने अपनी प्राथमिकताए बताई और कहा कि कानून ब्यवस्था मे बादक बनने वाले कीसी भी ब्यक्ति को बक्सा नहीं जायेगा चाहे वह कितना भी पहुंच वाला हो। कोतवाल आदेश त्यागी ने कहा कि पुलिस की वर्दी आप की सुरक्षा के लिए है और विना किसी दबाव के सभी के साथ पुलिस न्याय करेगी।इसलिए कोई भी पीड़ित सीधे बिना किसी पैरोकार के पुलिस के पास आये उसकी बात सुनी जायेगी और त्वरित कार्यवाही भी होगी। उन्होंने कहा कि गोकशी, और शराब की तस्करी करने वालो की खैर नहीं है मै उन्हें अपना ब्यक्तिगत दुश्मन मानता हूं और यदि कोई इनकी पैरवी करता है तो मै उसे भी उतना ही दोषी मानते हुए उसके पर भी उसी दफा मे कार्यवाही होगी।खुले में मीट व मछली नहीं बिकेगी और सड़क पर अतिक्रमण करने वाले बक्शे नहीं जायेगे। उन्होंने लोगो से आग्रह किया कि वे पुलिस से न उलझे पुलिस उनकी हर तरह की मदद करेगी।ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने ब्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान संघ मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष बृजलाल यादव ने गांवो मे अतिक्रमण का मुद्दा उठाया और गांव की समस्याओं के निराकरण मे ग्राम प्रधानो की भी सुनने का आग्रह किया।नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के चेयरमैन रईश अंसारी ने कहा कि पूराने स्लाटर हाउस को जिला प्रशासन द्वारा गो आश्रय स्थल बनाने का निर्देश दिया है। मीट बिक्रेताओं के लिए पालिका की तरफ से मीट मार्केट मे ब्यवस्था की जायेगी परन्तु मीट बिक्रेता खाद्य सुरक्षा विभाग से लाइसेंस प्राप्त कर लें। बैठक मे भाजपा नेता संदीप गुप्ता दीपू,तेज बहादुर यादव,तन्हाई खान,गोपाल पासी,सुजीत तिवारी, फैशल खां,ममशाद अंसारी, गुड्डू शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।


