तिलक कार्यक्रम में पहुंचें युवक की मोटर साइकिल चोरी, पुलिस जांच में जुटी

तिलक कार्यक्रम में पहुंचें युवक की मोटर साइकिल चोरी, पुलिस जांच में जुटी

 गाज़ीपुर - कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में तिलक कार्यक्रम से  बुधवार की देर रात एक बाइक चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि नोनहरा थाना क्षेत्र के लावा गांव निवासी रामजी राजभर की पुत्री गुड़िया राजभर किसी रिश्तेदार संग फत्तेपुर गांव में तिलक के कार्यक्रम में शामिल होने गए थी। कार्यक्रम के समाप्त होने के खड़ी वाहन को देखा तो मौके से गायब था काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया ।सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पाण्डे बताया कि सूचना मिली है जांच पड़ताल की जा रही है