पार्टी के सिम्बल पर लङने वाले प्रत्याशी का होगा विजय
समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में नगर पंचायत निकाय चुनाव की बैठक निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई,
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जंगीपुर के लोकप्रिय विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि नगर पंचायत निकाय चुनाव समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी और सभी लोग तन मन धन से पार्टी का साथ देंगे और पार्टी सिम्बल से जो अधिकृत प्रत्याशी होंगे पार्टी के सभी पदाधिकारी उनका साथ देंगे और जीता कर विजय श्री दिलाएंगे,

बैठक में मुख्य रूप से चंद्रभान गुप्ता, बाढू़ कुशवाहा, अजय तिवारी, मन्नान राईनी, मुस्लिम राईनी ,उमर अंसारी, इम्तियाज, महमूद अली, अनवर अली, कमलेश यादव, राधे यादव ,कृष्णा यादव ,जफरुल हसन ,राजेश कश्यप, राजीव केसरी नगर अध्यक्ष, धर्मदेव यादव ,राकेश कुमार राजभर ,अयोध्या प्रसाद इत्यादि लोग मौजूद रहे,संचालन सेक्टर प्रभारी सुनील यादव सोनू ने किया।


