एनईए सभागार में भविष्य निधि संगठन द्वारा ई-नोमिनेशन, केवाईसी के संबध एक सेमीनार का आयोजन
नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसेासिएशन में भविष्य निधि संगठन द्वारा ई-नोमिनेशन, केवाईसी के संबध एक सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में सर्वप्रथम एनईए के महासचिव वी0के0सेठ द्वारा क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शशांक दिनकर, आकाश सोनकर एंव सभी अधिकारीगणों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
बैठक में एनईए के महासचिव वी0 के0 सेठ ने भविष्य निधि आयुक्त महोदय को उद्यमियो की पी0एफ0 विभाग से संबधित समस्याओं से अवगत कराया।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शशांक दिनकर, ने कहा कि किसी भी उद्यमी की पी0एफ0 से संबधित कोई भी समस्या हो उसे मेल कर दें या मुझसे सीधे आकर मिलें ताकि आपकी समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके ।
आकाश सोनकर ने ई-नाॅमिनेशन, के0वाई0सी0, प्रिंसपल इम्पलायर पोर्टल आदि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने टैक्नाॅलाजी में काफी सुधार किया है । अभी विभागीय कार्य आन लाईन किये जा रहे है। अतः आप अपने सभी कर्मचारियों का ई-नाॅमिनेशन कराना सुनिश्चित करें । साथ ही सभी उद्यमी प्रिसिपल एम्प्लायर पोर्टल पर अपने ठेकेदार का विवरण अद्यतन कराएं साथ ही बचे हुए केवाईसी भी तत्काल अद्यतन करवाना सुनिश्चिित करें ताकि किसी प्रकार का फ्राड न होने पाये ।
बैठक में एनईए के वरि0 उपाध्यक्ष राकेश कोहली, हरीश जोनेजा, धर्मवीर शर्मा, कोषाध्यक्ष शरद चन्द्र जैन, सह कोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा, उपाध्यक्ष मोहन सिंह, मौ0 इरशाद, सुधीर श्रीवास्तव, सचिव आलोक गुप्ता, कमल कुमार, राहुल नैययर, राजन खुराना, मयंक गुप्ता, श्री वीरेन्द्र नरूला, सह सचिव गुरिन्दर बंसल के साथ-साथ पी0एफ0 विभाग के प्रवर्तन अधिकारी रवीन्द्र पाण्डेय, उत्तम कुमार, सुशील कुमार, रनधीर, तथा एनईए के पूर्व महासचिव प्रदीप मेहता के साथ-साथ पियूष मंगला, इन्दरपाल खांडपुर, असीम जगिया सहित काफी संख्या में उद्यमी मौजूद थे।


