पुर्व प्रधान स्व रामबली चौहान का मना पुण्यतिथि, पहुंचे दिग्गज

पुर्व प्रधान स्व रामबली चौहान का मना पुण्यतिथि, पहुंचे दिग्गज

गाजीपुर  बिरनो -गरीब, असहाय, वृद्ध विधवा की सेवा सबसे बड़ी सेवा के साथ धर्म भी है। ऐसे लोगों की सेवा बेकार नहीं जाती है। एक ओर पुण्य आत्मा की शांति मिलती है, वहीं दूसरी ओर वृद्धों का आशीर्वाद मिलता है। यह बातें गुरुवार को बोगना ढोढावीर गांव में समाजसेवी सह चिकित्सक स्व.रामबली चौहान पूर्व प्रधान की चौथी पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कंबल  वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आज स्व रामबली के पुण्य तिथि में

कम्बल का वितरण कर चौहान परिवार ने सराहनीय काम किया है। असहाय लोगों को कड़ाके की ठंड से निजात मिलेगी। उन्होंने अन्य समाज सेवियों से इस तरह के कामों में आगे आने की बात कही। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने स्व रामबली चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। गांव के गरीब असहाय विधवा विकलांग लोगों को 251 लोगों को कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत लेखपाल रामजन्म चौहान. संतोष सिंह. प्रदीप राजभर. चंद्रिका सिंह,सत्य नारायण सिंह. सेवानिवृत कानून_ गो इंद्रदेव यादव.सेवानिवृत लेखपाल छेदी यादव. राजेंद्र राम जी. मनीष सिंह. डा0 रमाशंकर जी. गोवर्धन बिंद. राजेश चौहान. प्रधान सुदर्शन यादव. अंजनी सिंह. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक कालीचरण राजभर व संचालन डा0 अनिल राजभर ने किया। बिरहा गायक कलाकारों ने अपने गीत के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक प्रभाकर चौहान ने सबका आभार प्रकट किया।