जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने में पहुंचे राकेश टिकैत
दिल्ली। जंतर मंतर पर विगत कई दिनों से चल रहे देश के पदक विजेता पहलवानों के धरने में पहुंचकर पहलवानों को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपना आशीर्वाद दिया और चल रहे धरने को सम्बोधित किया।

देश के बेटा-बेटी आज अपने मान सम्मान के लिए लड़ रहे हैं यह पदक जीतकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा करने वाले पहलवान हैं,हम सब
न्याय की इस लड़ाई में अपने बच्चो के साथ अन्तिम सांस तक संघर्ष करेंगे अन्याय के खिलाफ शुरू हुई ये लड़ाई न्याय मिलने तक जारी रहेगी, सरकार ध्यान रखें वे चार लाख ट्रैक्टर यहीं हैं और 25 लाख आदमी भी यहीं है ।
धरने में गौतमबुद्ध नगर से गौतमबुद्ध नगर नोएडा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक भाटी, परविंदर अवाना, बी एस अवाना, विनोद प्रधान चौडा जी, सुमित तवर, रविंद्र भगत जी, मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


