पति के साथ निकली थी मायका के लिए, रास्ते मे मिली मौत

पति के साथ निकली थी मायका के लिए,  रास्ते मे मिली मौत

    गाजीपुर दुल्लहपुर। मौत का भी गजब बहाना होता है खबर है की  भुड़कुड़ा क्षेत्र के ओड़ासन गांव के पास रविवार को धान कुटाई की मशीन लेकर जा रही एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलीपुर मदरा गांव निवासी सावित्री देवी ( 55) पति के साथ बाइक से अपने मायका ओड़ासन जा रही थी। ओड़ासन गांव के पास ही एक ट्रैक्टर धान की कुटाई मशीन लेकर जा रहा था। उसको ओवर टेक के चक्कर में सावित्री देवी की साड़ी मशीन में फंस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल सावित्री को उपचार के लिए जखनिया स्थित प्राइवेट अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सावित्री अपने मायके तेरही में शामिल होने के लिए अपने पति और एक अन्य युवक के साथ बाइक से जा रही थी। इस संबंध में भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती यादव ने बताया कि ट्रैक्टर में फंसकर महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।