फ्लाई ड्रीम्स प्रकाशन की 'देवव्रत'  – कालजयी योद्धा की वीरगाथा” का विमोचन

फ्लाई ड्रीम्स प्रकाशन की 'देवव्रत'  – कालजयी योद्धा की वीरगाथा” का विमोचन

पुस्तक मेला में फ्लाई ड्रीम्स के स्टॉल पर लेखक प्रभात सिन्हा की पुस्तक 'देवव्रत' का विमोचन हुआ। प्रभात सिन्हा ने बताया कि पुस्तक में महाभारत के मुख्य व्यक्तित्व “देवव्रत – कालजयी योद्धा की वीरगाथा” केवल एक कथा नहीं, बल्कि धर्म, संयम और त्याग की अमर पुनर्गाथा है।

फ्लाई ड्रीम्स के प्रकाशक मिथलेश गुप्ता ने कहा कि हिंदी भाषा को रोचक बनाने के लिए पुस्तक में कुछ अलग हटके क्लेवर है। इस मौके पर अनिरुद्ध गौड़, शोभा शर्मा, विशाल तिवारी आदि रहे। इसके अलावा अद्विवक प्रकाशन से लेखिका मनीषा आवले चौगांवकर की पुस्तक 'तुहिन बूंदे झरे' का विमोचन साहित्यकार दिविक रमेश ने किया।