संघ स्वयंसेवकों ने किया गुणात्मक संचलन 

संघ स्वयंसेवकों ने किया गुणात्मक संचलन 

नोएडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नोएडा महानगर के स्वयंसेवकों ने गणतंत्र दिवस पर गुणात्मक संचलन का आयोजन किया। संचलन में 200 से अधिक स्वयंसेवकों के कदम से कदम और ताल से ताल मिलाकर बहुत सुन्दर समन्वय का प्रदर्शन किया।

संचलन सेक्टर 75 के ग्रैंड किंग्सटन के समीप वाले पार्क से प्रारंभ होकर स्पेक्ट्रम मैट्रो, सेक्टर 76 के सिलिकॉन सिटी, प्रिंसली एस्टेट, जे एम ऑर्किड, सेलिब्रिटी होम्स और स्काईटेक होते हुए नॉर्थ आई चौराहे तक गई। नॉर्थ आई चौराहे से आगे सेक्टर 74 के अजनारा सोसाइटी होते सुपरटेक केपटाउन में संचलन का समापन हुआ। संचलन मार्ग में स्थित सभी सोसाइटियों के निवासियों ने पुष्प वर्षा करके के स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

संचलन में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मेरठ प्रांत के प्रांत शारीकिक प्रशिक्षण प्रमुख राजेश कुमार ने बोला कि संघ समाज को साथ लेकर चलता है और शाखा ही संघ उद्गम स्थल है। गुणात्मक संचालन के 1 ,1 तकनीकों पर उन्होंने स्वयंसेवक का ध्यान आकर्षित किया गुणात्मक संचलन स्वयंसेवक का व्यक्तिगत निर्माण का कार्य है इस कार्य को करने से उसमें बहुत सारे गुणों का विकास होता है संघ 1925 में प्रारंभ हुआ आज 98 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है इस 98 वर्ष की यात्रा में शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण व्यक्ति के माध्यम से समाज निर्माण और और उससे समाज के द्वारा देश को परम वैभव पर ले जाने का लक्ष्यहै आज संघ से समाज की अपेक्षाएं बहुत बढ़ रही है प्रत्येक क्षेत्रों में संघ क्या प्रभाव बढ़ रहा है इसका प्रत्यक्ष दर्शन समय-समय पर देखने को मिलता है

कार्यक्रम में संघ के नोएडा महानगर के संघचालक दिनेश गोयल और कार्यवाह सत्येंद्र सिंह भी उपस्थित थे।