सिन्धी सोसायटी ने मनाई झूलेलाल जयंती व चेटीचंड पर्व

सिन्धी सोसायटी ने मनाई झूलेलाल जयंती व चेटीचंड पर्व

नोएडा। सेक्टर 18 स्थित शिव साई मंदिर में सिन्धी सोसायटी नोएडा ने झूलेलाल जयंती व चेटीचंड पर्व बडे हर्षोल्लास से मनाया। अपने इष्ट देव झूले लाल की मूर्ति पर फूल माला पहनाकर, बाहराणे साहब की ज्योति प्रज्वलित कर झूले लाल साई के गीत भजन गाये गए व आरती , पल्लव एवं अरदास की गयी।

सिन्धी सोसायटी नोएडा की अध्यक्षा चित्रा सहजवानी ने बताया कि इस अवसर पर हमने कार में लगाने वाली झूलेलाल की मूर्ति वितरण की जोकि रायपुर से डॉक्टर सपना कुकरेजा द्वारा भेजी गई थी, हम हृदय से उनका आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने बताया कि हमने लगभग 500 लोगों को सिन्धी कढ़ी चावल, बून्दी एवं मीठे चावल चना का प्रसाद वितरण किया, जिसमें नोएडा के सिन्धी समाज के लोगों ने तन मन धन से सेवा की।

सिन्धी सोसायटी की अध्यक्षा चित्रा सहजवनी ने एस. एल. कालरा एवं अपनी टीम व आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया जिन्होंने इस दिन को महोत्सव बनाया।